फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   On five cases of dowry deaths

पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Wed, 18 May 2016 11:36 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 18 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
On five cases of dowry deaths
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
कुबेरस्थान। स्थानीय थानाक्षेत्र के रहसू गांव की एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मंगलवार की रात में यह मुकदमा विवाहिता के पिता की तहरीर पर लिखा गया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के अनुसार बिहार के सादीपुर थाना गोरेया कोठी जिला सीवान निवासी ओमप्रकाश महाराज की बेटी नीतू (28) की शादी नौ जुलाई 2009 को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव रहसू में हुई थी। विवाहिता के पिता ओमप्रकाश के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं करने के कारण विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि बीते 15 मई को ससुराल वालों ने दहेज के लिए नीतू की हत्याकर शव को गायब कर दिया। मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग शाम को विवाहिता के गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से वस्तुस्थिति की जानकारी के बाद शाम को कुबेरस्थान थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में एसओ कुबेरस्थान प्रहलाद पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed