फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Old woman died in the accident, the injured teenager

हादसे में वृद्धा की मौत, किशोरी जख्मी

Thu, 31 Mar 2016 11:22 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 31 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Old woman died in the accident, the injured teenager
सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। - फोटो : अमर उजाला
कसया। पडरौना मार्ग पर स्थित साखोपार इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार की शाम वृद्ध महिला सहित एक किशोरी को एक अनियंत्रित वाहन रौंदते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल किशोरी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


साखोपार गांव की रहने वाली शनिचरी पत्नी लक्ष्मण उम्र 65 वर्ष और बालिका काजल पुत्री रमेश उम्र 13 वर्ष बृहस्पतिवार की शाम सड़क के किनारे किसी काम से जा रही थीं। इसी बीच एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर उन्हें रौंदते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद रहे लोगों ने घायल शनिचरी और काजल को अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शनिचरी ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल किशोरी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में एसओ ओपी राय का कहना है लग्जरी गाड़ी को थाने में ले आया गया। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed