संदिग्ध हालात में जलने से नवविवाहिता की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर, जेठ सहित आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पति और जेठ को गिरफ्तार भी किया है।
देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बृंदावन गांव के रहने वाले बनारसी पटेल ने अपनी पुत्री संध्या की शादी हाटा कोतवाली क्षेत्र के सहबाजपुर गांव के रहने वाले चंद्रभान के छोटे पुत्र रंजीत के साथ 28 अप्रैल 2016 को की थी।
शादी के बाद ही संध्या मायके से विदा होकर अपने ससुराल सहबाजपुर आ गई थी। रविवार की सुबह संध्या घर में जल गई। परिवार के लोेग एक एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर संध्या के मायके वाले पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और एंबुलेंस में रखे शव को थाने पर रखवाया।
संध्या के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए जलाकर मार दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति, ससुर दो जेठ, दो जेठानी और गांव के दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति और एक जेठ को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।