फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Murder of a person coming to build brother-in-law's cottage

बहनोई की झोपड़ी बनाने आए व्यक्ति की हत्या

Tue, 25 Apr 2017 12:19 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 25 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Murder of a person coming to build brother-in-law's cottage
हत्या - फोटो : अमर उजाला

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव टोला बलुअड़वा में अपने बहनोई की झोपड़ी बनाने आए बगल के टोला निवासी 45 वर्षीय रामानंद की रविवार की देर रात हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह एक व्यक्ति के गौशाला के पास शव देखकर गांव में कोहराम मच गया। इस मामले में बलुअड़वा टोले के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

बलुअड़वा टोला निवासी बाबूलाल का अपने पट्टीदारों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। रविवार को बाबूलाल की झोपड़ी बनाने के लिए बगल के गांव डिही पकड़ी से उनकी पत्नी का भाई रामानंद आया हुआ था। पट्टीदारों ने विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने से मना कर दिया। इसके बाद रामानंद अपने घर लौट गया था। सोमवार की सुबह रामानंद का शव बलुअड़वा टोला में कांता राय के गौशाला के सामने पड़ा था। शव देखकर बच्चों ने शोर मचाया तो गांव लोग वहां पहुंचे। हत्या की खबर सुनकर रामानंद के घरवाले तथा उसके गांव के तमाम लोग बलुअड़वा टोले पर पहुंचे।

विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर एएसपी लाल साहब यादव, सीओ कसया राघवेंद्र चतुर्वेदी और एसओ विशुनपुरा अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक रामानंद के बहनोई बाबूलाल ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। विशुनपुरा पुलिस ने बलुअड़वा टोला निवासी बनारसी यादव, मंगल और शंकर चौहान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मामले की जांच में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed