{"_id":"570a985c4f1c1b366cc810c9","slug":"more-than-200-home-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":" आग का तांडव, 200 से अधिक घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग का तांडव, 200 से अधिक घर जले
Kushinagar
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
रामबर गांव के मोहनगडुका टोला में चूल्हे से लगी आग में 55 घरों का पूरा टोला जल गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ाीनगर जिले में रविवार आग ने कई स्थानों पर तांडव मचाया। इसमें 200 से अधिक घर जल गए। इस दौरान आग से घिरे लोगों और बच्चों को बचाने की कोशिश में बीएसएफ का जवान झुलस गया। वहीं आगलगी से70 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जल गई।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा क्षेत्र के सिंगापट्टी गांव के कर्महवा टोला में रविवार दोपहर तकरीबन एक बजे घूरे की चिंगारी से लगी आग में स्वारथ, रामचंद्र, विनोद, शिवचरण, कैलाश, शंभू, मुन्ना, कमलावती, राजेंद्र, जगिया, दिलराज, अलेनिया, वीरन, भुखल, किशोरी, मथुरा, गोखुला, देवीचंद्र, स्वामीनाथ, बिंदू, शमसुुद्दीन, हरिशंकर, फु लपतिया, श्रवण, हदीश, भागीरथी, वजीर, इब्राहिम, हफ ीज, सगीर, रोशन, घूरा, उमेश, सुभाष, शाकिर, शफिया सहित 65 लोगों के घर जल गए। सूचना पर भी अग्निशमन दस्ते के न पहुंचने के कारण गांव के लोगों को आग बुझाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। लोगों ने पंपिंगसेट और गड्ढों में एकत्र पानी से किसी तरह आग बुझाई गई। राजस्वकर्मियों ने गांव में आग से सात लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने का आंकलन किया। इस गांव में आग से करीब 10 एकड़ गेहूं की फ सल भी जल गई। वहीं अपराह्न दो बजे पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अमवा गांव में घूरे में दबी चिंगारी से आग लगने के कारण सगीर का घर जल गया। संयोग ही रहा कि गांववालों ने आग पर किसी तरह काबू पा लिया।
तमकुहीराज एवं सेवरही प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के सरगटिया करनपट्टी गांव में रविवार सुबह पारस चौधरी के घर में आग लग गई। देखते ही देखते चंद्रिका, दिनेश्वर, विश्वनाथ प्रसाद, वकील, अशोक, प्रमोद, जमुना, जयप्रकाश, किशोर, अमेरिका, हरमुन, मनोज, रामचंद्र, कृष्णा, हीरा, छोटेलाल, बंधू, रविलाल, सुदामा, मक्खन, नरेश, किशोरी, राजा, ज्ञानी, विष्णुदेव, विजय, रमाकांत, छोटेलाल की लगभग 65 झोपड़ियां जल गईं। आग लगने से इस गांव के लोगों की लगभग 50 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। कुछ मवेशी भी झुलस गए। बाद में अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक अजय लल्लू और पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने अगिभनपीड़ितों का हाल जाना। एसडीएम गणेश प्रसाद सिंह का कहना था कि प्रभावितों की सूची तैयार की जा रही है। उन्हाेंने अपील की कि लोग दोपहर की बजाय सुबह और शाम के समय खाना बनाएं, ताकि इस तरह की घटनाएं न होने पाएं। इसी थानाक्षेत्र के पकड़िहार पूरबपट्टी में दो घर जल गए। एक गाय आगलगी का शिकार हो गई। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खुदरा अहिरौली में गेहूं की फ सल में आग लग गई, जिसमें कई लोगों की फ सल जल गई।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के बसडीला महंथ निवासी शंभू गोंड का घर जल गया। शंभू के घर 20 अप्रैल को शादी होनी थी। शादी के लिए खरीदे गए सभी सामान जल गए। कटहरी बाग में आग सेे एक बीघा गेहूं की फ सल जल गई।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के रामबर गांव के मोहनगडुका टोला में चूल्हे से लगी आग में 55 घरों का पूरा टोला जल गया। देर शाम तक आग पर काबू पाया गया। 10 एकड़ गेहूं की फसल भी जल गई। घर में घिरी महिला और उसकीबच्ची को बचाने की कोशिश में बीएसएफ के जवान बबलू यादव झुलस गए। इस गांव में दोपहर के समय ही एक घर में खाना बनाया जा रहा था। आठ पंपिंगसेट लगाए गए तथा अग्निशमन दस्ता भी पहुंचा, तब आग बुझी। इस अग्निकांड से नेबूलाल, रंगी, नंदू, जितई, रवींद्र, गोबरी, महातम, फेंकू , मिश्री, गिरानी, अयोध्या, वीरेंद्र, गुड्डु, वशिष्ठ, किशोरी, चौधरी, छट्ठू आदि के घर और सामान पूरी तरह से जल गए। रामकोला और कसया के एसओ मय फोर्स तथा तहसीलदार वंदना पांडेय राजस्व कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंची थीं। शाम को 5.30 बजे डीएम शंभू कुमार, एडीएम रामकेवल तिवारी, ने अग्निपीड़ितों का हाल जाना। डीएम ने पीड़ितों को राहत राशि के चेक और कंबल बांटे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के जखिनिया गांव के समीप रविवार की दोपहर गेहूं के खेत से गुजर रही हाइटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट के कारण गिरी चिंगारी गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे छटंकी, बुल्ला, मनोज, कमरे आजम के खेत की फसल जलकर राख हो गई।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की दोपहर में पड़री गांव के निवासी वंशराज मद्धेशिया के घर में आग लग गई। तेज धूप और पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते अशोक, मैनेजर, मोतीचंद, नसीर, अलीशेर, हीरा, छोटेलाल, कैलाश, साबिर, उमेश तथा कादिर सहित 12 लोगों के घर जल गए। कई मवेशी भी झुलस गए। राजस्वकर्मी ने क्षति का जायजा लिया। कसया थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के लंगड़ी बाजार टोला में आग लगने से बतरडेरा निवासी रघुनाथ यादव और शिवपुर बुजुर्ग के सलीम की गेहूं की फसल जल गई। शाम के करीब पांच बजे रघुनाथ में भी आग लग गई।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवराजपुर के सतदेव टोला में मक्का भूनते समय रामदरस, भीम, हौसिला और उग्रसेन के घर जल गए। घरों में रखे सामान भी नहीं बचे। आग बुझाते समय गांव के ही विभूति का हाथ फ्रै क्चर हो गया। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव भटगांवा और पिपरही के सीवान में रविवार की दोपहर लगी आग में काट कर रखी गई गेहूं की फसल जल गई। भटगांवा निवासी विमली देवी के खेत में गेहूं की फसल काट कर रखी गई थी। दोपहर में डंठल जलाते समय इसमें भी आग लग गई।