फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mini truck-truck accident] driver died

मिनी ट्रक-ट्रक की टक्कर, चालक की मौत 

Fri, 08 Jul 2016 11:37 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 08 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
mini truck-truck accident] driver died
accident - फोटो : amar ujala
कसया। शुक्रवार की दोपहर में नेशनल हाइवे पर कसया थाना क्षेत्र पकवाइनार गांव के निकट ट्रक और मिनी ट्रक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मिनी ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल हेल्पर को एंबुलेंस से कसया सीएचसी भेजवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत चिंताजनक देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन के करीब दो बजे कसया से गोरखपुर की तरफ जा रहे मिनी ट्रक और गलत लेन से कसया की तरफ आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के नेवता माफी गांव के निवासी रहे दिवंगत कल्पनाथ यादव के पुत्र ट्रक चालक शिवकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गोपालगंज जिले के थाना विशंभरापुर के गांव सल्लीपुर निवासी मुसहाब अली गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे एंबुलेंस से कसया सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेेन की मदद से चालक का शव बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त हालत में वाहनों को सड़क से हटवाया गया। वहीं पुलिस ने दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के घरवालों को सूचना दी। क्षतिग्रस्त दोनों मालवाहक पुलिस के कब्जे में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिनी ट्रक के हेल्पर की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed