{"_id":"575473a94f1c1bd645109629","slug":"meny-laks-theft-in-sarya-khurd-fir-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरया खुर्द में लाखों की चोरी, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरया खुर्द में लाखों की चोरी, तहरीर दी
कुशीनगर/ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
तरयासुजान थाना क्षेत्र के सरया खुर्द गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक व्यक्ति के घर से नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
सरया खुर्द निवासी धर्मदेव शर्मा के घर के लोग शनिवार की रात भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए। देर रात चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर पीछे का दरवाजा खोल दिया तथा बारी-बारी से पूरे घर को खंगाल दिया। घर वालों को जब घटना की जानकारी हुई तो इसकी सूचना 100 नंबर पर तथा थाने में दी। उनका कहना था कि इन नंबरों पर पुलिस से बात नहीं हुई।
काफ ी देर बाद किसी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित का कहना है कि इस घटना में 1.50 लाख रुपये नकद, चार लाख के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी हुए हैं। तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।