{"_id":"8628053ff2a5c8fdf6bef8771e97c804","slug":"khirkiya-warehouse-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिरकिया अनाज गोदाम पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खिरकिया अनाज गोदाम पर छापा
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया बाजार से थोड़ी दूरी पर जिला पूर्ति विभाग ने एक गोदाम पर छापा मारा। इसके बाद वहां खलबली मच गई।
गोदाम के लोग वहां से भाग निकले। विभाग का कहना है कि वहां गेहूं और अन्य अनाज की लगभग 1000 बोरियां मिली हैं।
सूचना मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम इस गोदाम पर छापा मारा।
टीम के पहुंचते ही वहां खलबली मच गई। गोदाम पर रहने वाले लोग वहां से भाग निकले। डीएसओ ने बताया कि गेहूं और चावल की लगभग 1000 बोरियां मिली हैं, जिन्हें सील कर दिया गया है।
शुक्रवार को इसकी जांच की जाएगी। मौके पर एक ट्रक भी मिला। बताया जाता है कि इसी से अनाज की ढुलाई हो रही थी। दो वर्ष पहले भी जिला पूर्ति विभाग की तरफ से इस गोदाम पर छापामारी की गई थी।
उस समय काफी मात्रा में अनाज मिला था। उसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया था। खिरकिया बाजार के लोगों ने बताया कि काफी मात्रा में ट्रकों से अनाज लाया जाता है और उसका भंडारण होता है।
विज्ञापन
उसके बाद ट्रकों के जरिए उसे दूसरी जगह भेज दिया जाता है। प्रदेश के कई जगहों के अलावा बिहार में भी यहां से अनाज भेजे जाने की बात लोग कह रहे थे। ऐसी ही सूचना पर डीएसओ और पुलिस के जवान बृहस्पतिवार की शाम को पहुंचे तो वहां खलबली मची।