फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Injury in the land dispute, six people injured

जमीन के विवाद में मारपीट, छह लोग घायल

Mon, 05 Feb 2018 12:08 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 05 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Injury in the land dispute, six people injured
थाने पहुंची महिलाएं। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
रामकोला। कुश्‍ाीनगर के रामकाेला थाना क्षेत्र के विजयपुर नगहवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर रविवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में छह लोग घायल हो गए। इन घायलों में महिलाएं भी हैं। सभी को रामकोला सीएचसी लाया गया, जहां इलाज के बाद इन परिवारों के लोगों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


विजयपुर नगहवा गांव के निवासी रामनरेश, अकलू, अजय, संजय, समरजीत, दीपक और विनोद की जमीन अलग बगल है। इनका आरोप है कि एक बाहरी व्यक्ति अपने साथ आए लोगों को अपने प्रभाव के बल पर रविवार की शाम को कब्जा दिलाने लगा। इसका विरोध किया गया तो उसके साथ आए लोगों ने हमला कर दिया। इस विवाद में लीलावती देवी, माला देवी, फूलवंती देवी, वंदना, पुनीता और रामप्रित प्रसाद घायल हो गए। इन सभी का इलाज रामकोला सीएचसी में कराने के बाद थाने में तहरीर दी गई। इस संबंध में रामकोला थाने के एसओ अनिल कुमार का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed