{"_id":"6aee2a607787c8f4560dcf18","slug":"a-young-man-took-his-own-life-by-hanging-himself-with-a-saree-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147375-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: युवक ने साड़ी से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: युवक ने साड़ी से फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 23- मृतक सुरेश वर्मा। स्रोत: परिजन
- फोटो : Archive
= पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर करती है मजदूरी
मौदहा (हमीरपुर) बिवांर थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में बृहस्पतिवार रात युवक ने कच्चे घर में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा। युवक की पत्नी बच्चों सहित दिल्ली में रहती है।
पाटनपुर निवासी चंद्रभान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनका भतीजा सुरेश (35) पुत्र रामऔतार वर्मा कमरे में सोया था। शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजन को चिंता हुई। अंदर पहुंचे परिजन को उसका शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। बताया कि भतीजे की पत्नी पूजा तीन बेटियों व एक बेटे को लेकर दिल्ली में रहती है और मजदूरी करती है। वहीं सुरेश अपनी मां के साथ गांव में रहकर मजदूरी करते थे। तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)