फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In the land dispute, ten wounded.

जमीनी विवाद में मारपीट, दस घायल

Thu, 23 Nov 2017 11:51 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 23 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
In the land dispute, ten wounded.
घटना के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
टेकुआटार।  रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार गांव में जमीन के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें 10 व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। 
विज्ञापन


टेकुआटार निवासी राम नारायण और चंदन में रिहायशी जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह एक पक्ष उस पर निर्माण करा रहा था, जिसे दूसरे पक्ष ने अपनी पुश्तैनी जमीन बताकर काम रोकने का प्रयास किया। उसका कहना था कि निर्माण अवैध रूप से कराया जा रहा है, जिसकी शिकायत प्रशासन से की गई है। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। उनमें लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। 
विज्ञापन

इसमें एक पक्ष से राम नारायण (35 वर्ष), रामदेव (30 वर्ष), धर्मेंद्र (25 वर्ष), सच्चिदानंद (20 वर्ष), हृदयानंद (18) तथा दूसरे पक्ष से रामजी (50 वर्ष), मानवेंद्र (25 वर्ष) परमात्मा (20 वर्ष), लक्ष्मी (55 वर्ष) तथा गया (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर पहुंची रामकोला की पुलिस ने घायलों को रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।  इस संबंध में रामकोला थाने के एसओ श्रीप्रकाश का कहना था कि सूचना मिली है। मौके पर पुलिस गई है ।तहरीर के आधार पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed