{"_id":"5a53f60594679cd5efc7af4bd4021b53","slug":"husband-arrested-for-murder-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम भड़सर में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवाहिता के भाई की तरफ से पति के खिलाफ दहेज की लालच में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी।
कप्तानगंज थाना के एसआई शंभू सिंह ने बताया कि मृतका सरोज के भाई राजकुमार ने पूर्व में तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया था कि दो साल पहले उसकी बहन की शादी भड़सर गांव के जितेंद्र नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही बहनोई बाइक की मांग कर रहा था।
तहरीर में आरोप लगाया गया था कि 22 दिसंबर की रात सरोज की भड़सर में गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका पति भाग गया। एसआई ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।