फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Goods train crashed into the car , three injured

मालगाड़ी से टकराई कार, तीन घायल 

Sun, 26 Jun 2016 11:43 PM IST
Kushinagar 
Kushinagar  Updated Sun, 26 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 Goods train crashed into the car , three injured
मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर कार मालगाड़ी से टकरा गई। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलमार्ग पर बरडीहा गांव के समीप मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे कार मालगाड़ी  की चपेट में आ गई। इससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें से  एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


गोपालगंज(बिहार) जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बढ़या निवासी राजन गुप्ता, प्रदीप यादव व भूपेंद्र प्रसाद रविवार दोपहर करीब तीन बजे कार से अहिरौली बाजार की तरफ से आ रहे थे। महुअवा खुर्द रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ बरडीहा गांव के  पास स्थित मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे तो उसी वक्त गोरखपुर की ओर से आ मालगाड़ी आ गई।
विज्ञापन


इससे कार मालगाड़ी की चपेट में आ गई। टकराने के बाद कार छिटककर दूर जा गिरी और गाड़ी में सवार तीनों लोग घायल हो गए। जिनमें  से भूपेंद्र प्रसाद को सिर में गंभीर चोट लगी है। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए पिपराइच सीएचसी  पहुंचाया गया। बताया गया कि सुप्रीम केमिकल कंपनी जयपुर के दवा वितरक राजन गुप्ता, प्रदीप यादव व भूपेंद्र प्रसाद अहिरौली क्षेत्र के टीकर चौराहे से दवा वितरण कर कप्तानगंज लौट रहे थे कि तभी यह हादसा हुआ। सूचना पाकर अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed