{"_id":"6b074313aebd31131e03c677","slug":"dispute-between-drivers-over-moving-their-vehicles-leads-to-a-commotion-on-the-road-ambala-news-c-36-1-amb1001-173192-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गाड़ी निकालने को लेकर चालकों में विवाद, सड़क पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गाड़ी निकालने को लेकर चालकों में विवाद, सड़क पर हंगामा
विज्ञापन
अंबाला सिटी में हाट्रोन चौक के पास पुल पर हुए विवाद के बाद आरोपी को लेकर जाती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। हारट्रॉन चौक के पास पुल के नजदीक गाड़ियों को निकालने के लिए दो चालकों के बीच हुआ विवाद सड़क पर हंगामे में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान एक युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई।
हंगामे के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की ईआरवी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया और एक युवक को पूछताछ के लिए पुलिस वाहन में बैठाकर ले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हारट्रॉन चौक के पास पुल के नजदीक दो गाड़ियों के चालकों और सवारों के बीच गाड़ी निकालने की बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया और सड़क पर हंगामा होने लगा। इस दौरान मौके पर काफी लोग जमा हो गए। विवाद के बीच एक युवक के साथ हाथापाई और मारपीट हुई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास करते नजर आए। वहीं, सड़क पर खड़ी गाड़ियों और भीड़ के कारण पुल व आसपास के मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और यातायात सामान्य कराया।
-- -- -- -
डायल-112 से सूचना मिली थी कि हारट्रॉन चौक के पास पुल के नजदीक दो गाड़ियों को लेकर आपस में बहस हुई थी। मामले में पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र, थाना प्रभारी, सेक्टर-9 सिटी।