{"_id":"2db54d3a11f1ac0f974f20ec605cfad6","slug":"girl-s-body-found-in-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची का शव कुएं में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची का शव कुएं में मिला
kushinagar beauro
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के दोघरा गांव से 26 जनवरी को गायब हुई बच्ची का शव बुधवार को खलवापट्टी गांव के एक कुएं में पाया गया।
सूचना मिलने पर दोपहर में पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाई। उसके गायब होने पर पिता ने अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए तुर्कपट्टी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के दोहरा गांव निवासी यशवंत की पांच वर्षीय बेटी सुबुक 26 जनवरी की शाम पांच बजे अपने घर से थोड़ी दूर नहर की पुलिया पर दूसरी बालिका के साथ खेल रही थी।
उसी दिन से बच्ची का पता नहीं चल रहा था। बच्ची के पिता ने उसके अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने उस मामले में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने कई दफा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। फिर भी उसका पता नहीं लग सका था। बुधवार को तुर्कपट्टी थाने के तार विशुनपुर गांव में स्थित गन्ने के खेत के बीच स्थित एक कुएं में बच्ची का शव मजदूरों ने देखा। इसकी सूचना ग्राम प्रधान दिनेश सिंह को दी।
ग्राम प्रधान की सूचना पर तुर्कपट्टी एसओ अनिल कुमार दुबे पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इस संबंध में एसओ का कहना था कि बालिका की हत्या की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दोषी बहुत जल्द पुलिस के पकड़ में होंगे।