फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fraud to send foreign

विदेश जाने वाले हुए ठगी के शिकार, कार्रवाई नहीं 

Thu, 19 Jan 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Updated Thu, 19 Jan 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud to send foreign
ठगी
सुकरौली क्षेत्र के रहने वाले कई युवक विदेश जाने के नाम पर ठगी के शिकार हो गए हैं। इन लोगों ने महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर एजेंट के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की, लेकिन एजेंट के विरुद्घ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


सुकरौली क्षेत्र के अवरवा निवासी रिंकू यादव, जगदीशपुर बंचरा निवासी राममूरत मौर्या,  दिनेश चौरसिया, पैकौली निवासी रामसुमेर चौहान, मिथुन चौहान, बीरेंद्र, पिड़रा निवासी शैलेंद्र चौहान, ऋषिकेश चौहान, चंदन चौहान, पड़री निवासी नूर आलम, मठ भगवान देवरिया निवासी लड्डू शरीफ, जंगल विशुनपुरा निवाशी प्रमोद कुमार ने संयुक्त तहरीर में बताया है कि महराजगंज जनपद के परतावल स्थित ट्रेवेल्स संचालक ने विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेकर फर्जी वीजा व एयर एशिया की फ्लाइट का फर्जी टिकट थमा कर कोलकाता में रहने वाले एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर देकर उससे संपर्क करने को कह भेज दिया।
विज्ञापन


युवकों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह हीलाहवाली करते हुए लगभग एक हफ्ते तक टालता रहा और उसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया। इन युवकों ने थाना श्यामदेउरवा में एजेंट के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप है कि एजेंट ने प्रत्येक से 50 हजार रुपये लिए थे। इनका कहना है कि एक जनवरी को ही थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक एजेंट के विरुद्घ कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed