फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Form dismissed threats of recovery

पर्चा खारिज करने का भय दिखाकर वसूली

Thu, 19 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 19 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर/खड्डा। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्रशासन की ओर से निष्पक्ष चुनाव कराने के दावे पर सवालिया निशान लग गया। खड्डा ब्लॉक में नामांकन पत्रों की जांच के समय पर्चा खारिज करने का भय दिखाकर कई प्रत्याशियों से धनउगाही की गई। इसकी वीडिओ क्लिप बना लिए जाने के बाद मामले का भंडाफोड़ हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद पहले तो मामले को रफा-दफा करने का प्रयास हुआ, लेकिन वहां मौजूद सभी लोगों को इसकी जानकारी हो जाने के बाद आरओ ने कार्रवाई करने की घोषणा की।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में नामांकन पत्रों की जांच हो रही थी। जिन प्रत्याशियों की ओर से जिला पंचायत के अदेय प्रमाणपत्र की रसीद नहीं लगाई गई थी, उनसे कर्मचारियों ने धन उगाही की। इसकी जानकारी जब वहां मौजूद अन्य लोगों को हुई तो उनमें से कुछ अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के लोगों ने आरोप लगाया कि उनसे जाति प्रमाणपत्र के नाम पर रकम की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

उनका कहना था कि पर्चे के साथ इंटरनेट से निकाली गई जाति प्रमाणपत्र की कॉपी लगाई है, इसके बाद भी उनका नामांकनपत्र प्रमाणपत्र के अभाव में रद करने को कहा जा रहा है। इससे छुटकारा पाने के लिए वसूली की जा रही है। इसी बीच एक व्यक्ति ने एक न्याय पंचायत की खिड़की पर प्रत्याशियों से रकम की वसूली करने की वीडिओ क्लिप बना ली। जैसे ही इसकी जानकारी जिम्मेदार लोगों को हुई तो वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों से वसूली करने की बात की जानकारी जब वहां मौजूद अधिकारियों को हुई तो पहले रफा-दफा कराने का प्रयास किया, लेकिन इसकी भंडाफोड़ होने और वीडिओ क्लिप दिखाने पर आरओ चंद्रशेखर की ओर से कार्रवाई की घोषणा की गई। इस संबंध में डीएम लोकेश एम का कहना है कि मामले में एसडीएम से बात कर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed