फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   farmer looted

तमंचा सटाकर किसान से दस हजार रुपये लूटे

Wed, 03 Jan 2018 11:34 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 03 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
farmer looted
बैंक में सीसीटीवी कैमरा खंगालती पुलिस। - फोटो : amar ujala
रामकोला।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की रामकोला शाखा से दस हजार रुपये निकालकर बाजार करने जा रहे किसान को बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर लूट लिया। घटना की जानकारी होने पर रामकोला थाने की पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज भी चेक किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। दोपहर में हुई इस वारदात के बाद से कस्बे के लोगों में दहशत बनी हुई है।

रामकोला थाना क्षेत्र के कुस्महा पड़वलिया गांव के निवासी लालबहादुर कुशवाहा (50) किसान हैं। वह पंजाब नेशनल बैंक की रामकोला शाखा में अपने खाते से बुधवार को रुपये निकालने आए थे। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे खाते से दस हजार रुपये निकालकर थाने के ठीक सामने की गली में होते हुए वह बाजार में स्थित अपने बेटे की खाद की दुकान पर जा रहे थे। तभी अकेले देखकर तीन युवक उनके पास पहुंचे और उनमें से एक ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया तो दूसरे ने उनके पास रखे दस हजार रुपये छीन लिए। उसके बाद बुजुर्ग लालबहादुर को बदमाशों ने वहां से भगा दिया। इसकी जानकारी होने पर रामकोला थाने के एसओ ने पहुंचकर छानबीन की। उसके बाद बैंक में पहुंचकर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसओ श्रीप्रकाश ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही बैंक में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए गए लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवकों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed