फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Excise team raid on rice mill, 650 liters sprint recovered

आबकारी टीम का राइस मिल पर छापा, 650 लीटर स्प्रिट बरामद

Fri, 19 May 2017 11:47 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 19 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Excise team raid on rice mill, 650 liters sprint recovered
650 लीटर स्प्रिट बरामद - फोटो : अमर उजाला

खड्डा। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव में जिला आबकारी अधिकारी की अगुवाई में टीम ने छापा मारकर एक राइस मिल से लगभग पांच लाख रुपये का स्प्रिट (650) लीटर व शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। टीम ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जबकि दो व्यक्ति फरार हो गए।

विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव में शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी राजशेखर उपाध्याय व इंसपेक्टर राजेश कुमार की अगुवाई में टीम ने शाम को आदि शक्ति राइस मिल पर छापा मारा। टीम को मिल के अंदर एक छोटे से कमरे में तीन ड्रम व गैलन में लगभग साढ़े छ: सौ लीटर स्प्रिट जिसका बाजार मूल्य लगभग पांच लाख बताया जा रहा है, बरामद किया।

विज्ञापन


टीम को वहां से शीशी पैकिंग करने वाली मशीन, ड्रम खोलने वाले औजार सहित कई आपत्तिजनक सामान मिले। बरामद हुई स्प्रिट की तीव्रता 95 प्रतिशत बताई जा रही है। धंधेबाज इस स्प्रिट से देशी शराब बनाकर बिहार सहित आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। आबकारी टीम ने मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ा, जबकि दो भाग गए। टीम ने गांव के कई जगहों पर भी छापेमारी करके खोजबीन की। लगभग तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed