फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electoral violence in revenge, seven injured

चुनावी रंजिश में मारपीट, सात घायल

Mon, 14 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 14 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। मतगणना समाप्त होने के बाद क्षेत्र के कई जगहों पर चुनावी रंजिश के कारण मारपीट हुई। इस दौरान सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सोमवार को विशुनपुरा गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान पर एक व्यक्ति ने बाउंड्री तोड़ने का आरोप लगाया। रविवार की शाम मतगणना खत्म होने के बाद सेवरही थानाक्षेत्र के धुरिया इमिलिया गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के घर के सदस्य भरत मद्धेशिया समर्थकों के साथ घूमकर लोगों का आभार प्रकट कर रहे थे। जब वह लोग चुनाव हार गए एक प्रत्याशी के दरवाजे से गुजरने लगे तो वहां दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इस एक के पक्ष के कप्तान मियां, बालेश्वर गुप्ता, सनोज गुप्ता और राज मोहम्मद घायल हो गए। लोगों ने उन्हें तमकुही सीएचसी पहुंचाकर इलाज कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भरत और प्रमोद को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ  केस दर्जकर सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी थानाक्षेत्र के कोटवा में एक पराजित प्रत्याशी लोगों को वोट नहीं देने का आरोप लगाते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट हो गई, जिसमें घरभरनी देवी, गीता देवी, सुगांती देवी, मोतीलाल को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी पहुंचाकर इलाज कराया गया। इसी तरह पटहेरवा थानाक्षेत्र के पगरा पड़री गांव में हार-जीत की समीक्षा के दौरान दो पक्षों के लोग टकरा गए।
लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। सोमवार को सुबह तरयासुजान थानाक्षेत्र के विशुनपुरा में निवर्तमान प्रधान के साथ आए कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की बाउंड्री तोड़ने लगे।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका। चौकी प्रभारी हरेंद्र मिश्र का कहना है कि पुलिस गांव में गई थी, प्रधान को हिदायत दी गई है।

इस संबंध में सीओ श्रीशचंद्र का कहना है कि पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अगर कोई अव्यवस्था फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed