{"_id":"574887af4f1c1b2f2d692d5d","slug":"elderly-woman-s-death-from-being-hit-by-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
कुशीनगर
Updated Fri, 27 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। थानाक्षेत्र के मठिया गांव के पास शुक्रवार की शाम बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवारीजन इलाज के लिए उसे खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी को भी हल्की चोट आईं।
शुक्रवार की शाम को एक व्यक्ति पत्नी और बच्चे को बाइक पर बैठाकर खड्डा की ओर से आ रहा था। खड्डा-पडरौना मार्ग पर मठिया मोड़ के समीप एक वृद्धा सड़क पार कर रही थीं। सड़क पर अचानक आई महिला को देख बाइक सवार गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा।
अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही मठिया गांव की मालती(70) पत्नी रामवृक्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक समेत सड़क पर गिरे पति-पत्नी और बच्चे को भी हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
हादसा देख पहुंचे लोगों ने गंभीर रूप से घायल मालती को इलाज के लिए खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे में वृद्ध महिला की मौत से मठिया गांव में मातम छा गया।