{"_id":"578138824f1c1be42f7fbb48","slug":"due-to-cylinder-buerst-8-houses-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर फटने से अाठ घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलिंडर फटने से अाठ घर जले
kushinagar
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
घ्टना
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान। शनिवार की दोपहर में कसया थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर बुजुर्ग के टोला पिपरा में शादी के लिए मिठाई बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। इसके चलते शादी वाले दो घरों समेत कुल पांच घर जलकर नष्ट हो गए। एक के यहां रविवार को और दूसरे के यहां सोमवार को लड़के की बारात जानी है। गांव के लोगों और दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
पिपरा टोला निवासी नंदलाल गोस्वामी के घर से रविवार को लड़के की बारात जानी है। शनिवार को इनके यहां मिठाई बन रही थी। दोपहर करीब एक बजे अचानक ही सिलिंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। इससे मिठाई बना रहे कारीगर समेत सभी लोग भाग खड़े हुए। बगल में रखा एक और भरा सिलिंडर भी आग की चपेट में आ गया। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, दोनों सिलिंडर जोरदार आवाज के साथ फट गए। इस धमाके के साथ ही छिटकी चिंगारी के चलते नंदलाल, बिजली प्रसाद, इनरदेव, जगदीश, परमा, चंदर, भूलन, मुन्ना आदि की झोपड़ियां जलने लगीं। मौके पर जुटे गांव के लोगों ने पंपिगसेट चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। खबर पाकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी बड़ी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। आग बुझाने के दौरान नंदलाल के भाई छबीला झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। बताया जा रहा है कि अगलगी की इस घटना में नंदलाल के 50 हजार रुपये नकद और शादी के लिए रखे गए सामान समेत घर के अन्य सामान भी जलकर राख हो गए। पड़ोसी इनरदेव के घर भी सोमवार को लड़के की शादी है और उनके यहां भी सभी तैयारियां हो चुकी थीं। इनरदेव के 40 हजार रुपये नकदी समेत सभी सामान जल गए। घटना की जानकारी होने पर हियुवा नेता राजेश्वर सिंह और बसपा नेता बंटी राव गांव पहुंचे और अग्निपीड़ितों से मिलकर ढांढस बंधाए।
बड़ी देर तक रही अफरा-तफरी
कुबेरस्थान। शादी वाले घर में सिलिंडर फटने और अगलगी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर पहले जहां विवाह के गीत गाए जा रहे थे, वहां चीख-पुकार मची हुई थी। घर के सारे लोग सामान छोड़कर जान बचाते हुए भाग निकले थे। लपटों में सभी कुछ जलकर राख हो चुका था। नंदलाल के बेटे जितेंद्र की शनिवार को हल्दी थी तो पड़ोसी इनरदेव के लड़के की भी सोमवार को ही शादी है। दोनों घरों में कुछ भी नहीं बचा है। सिलिंडर फटने की आवाज सुनकर धर्मपुर बुजुर्ग और धर्मपुर खुर्द के भी तमाम लोग मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
जवही दयाल में झोपड़ी जली
तमकुहीरोड। तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही दयाल गांव के जवही परसौनी टोला में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। इसमें रामाकांत कुशवाहा की झोपड़ी और उसमें रखे सभी सामान जल गए। लोगों की सक्रियता से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने पर शनिवार को हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।