फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Driver came in the grip of tractor trolley.

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आया चालक

Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Driver came in the grip of tractor trolley.
फाइल फाेटाे - फोटो : अमर उजाला
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के महुअवा धर्मकांटा के सामने फोरलेन पर शनिवार को ईट लदे एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। फाजिलनगर सीएचसी से घायल चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के लोहरवलिया गांव के निवासी धनंजय यादव (32) पेशे से ट्रक चालक हैं। शनिवार को वह तमकुहीराज में ट्रक खड़ा कर ट्रक मालिक की बाइक से अपने घर गए थे। दिन के करीब तीन बजे बाइक से वापस लौटते समय महुअवा गांव के सामने पीछे से आ रहे ईंट लदे एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। धनंजय के सिर में गहरी चोट लगी है। हादसा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी तथा ट्रैक्टर का पीछा किया। ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पटहेरवा में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना देने के आधा घंटा बाद भी पुलिस और एंबुलेंस नहीं पहुंची तो लोगों ने निजी वाहन से घायल को फाजिलनगर सीएचसी भेजा। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में पटहेरवा एसओ निर्भय सिंह का कहना था कि दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed