फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cylinder blast, 4 injured

गैस सिलिंडर फटने से चार लोग घायल

Sun, 04 Sep 2016 11:27 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 04 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के मंगरुआ गांव में रविवार की रात खाना बनाते समय रसोई गैस का सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें चोटें भी आई हैं। इन्हें एंबुलेंस से हाटा सीएचसी लाया गया, जहां सभी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


मंगरुआ गांव के निवासी भागवत सिंह के घर रविवार की रात तकरीबन पौने आठ बजे खाना बन रहा था। उनकी पत्नी ममता देवी खाना बना रही थीं। बताया जा रहा है कि निकट ही उनका आठ वर्षीय बेटा हृदयानंद और छह वर्षीय बलराम भोजन के इंतजार में बैठे हुए थे। अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। लोग अभी कुछ कर पाते कि गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे ममता देवी और उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें चोटें भी आईं। घटना की जानकारी होते ही पड़ोसी रामचंद्र मदद के लिए पहुंचे, लेकिन आग की लपटों से वह भी झुलस गए। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। लोगों की मदद से चारों घायलों को हाटा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने इन सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed