{"_id":"6ec50c433894a3ba5803b13be684cf86","slug":"crushed-under-the-tractor-driver-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत
kushinagar beauro
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर चौबेया पटखौली और सेमरा गांव के बीच नाले में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से चालक की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के मोतीपुर गांव के पुष्पा टोला निवासी होशिला चौधरी ट्रैक्टर चालक थे। बरवापट्टी थानाक्षेत्र के चौबेया पटखौली गांव के पास बने पुुल के एप्रोच के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से बोल्डर गिराने काम कर रहे थे।
बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को वह घर चले गए थे। शुक्रवार को सुबह छह बजे ट्रैक्टर लेकर घर से निकले। रामपुर बरहन गांव के बकुलहवां चौराहे पर पहुंचे और वहां नाश्ता किया। इसके बाद महेश नाम के एक युवक को ट्रैक्टर पर बैठाकर चौबेया पटखौली के लिए चल दिए। तकरीबन सात बजे चौबेया पटखौली और सेमरा गांव के बीच पहुंचे ही थे कि एक पुल से नीचे उतरते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया।
विज्ञापन
महेश ट्रैक्टर से दूर जा गिरे, जबकि होशिला ट्रैक्टर के नीचे ही दब गए। महेश ने होशिला को बाहर निकालने के लिए आवाज दी, लेकिन जब कोई नहीं पहुंचा तो खुद ही प्रयास किया। असफल रहने पर महेश सेमरा गांव में पहुंचे और लोगों को साथ ले आए। लेकिन तब तक होशिला की मौत हो चुकी थी। लोगों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।