फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Creating fake diesel racket busted

नकली डीजल बनाने के धंधे का भंडाफोड़

Tue, 22 Dec 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। तहसीलदार की ओर से की गई छापामारी के दौरान बाजार में केरोसिन से डीजल बनाने जाने के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ। मौके से बनाकर रखा गया करीब 1600 लीटर डीजल भी बरामद हुया। पूर्ति विभाग के अधिकारी आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन

तहसीलदार कसया वंदना पांडेय को किसी व्यक्ति ने फाजिलनगर बाजार में नकली डीजल बनाए जाने की सूचना दी थी। इस आधार पर उन्होंने ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों और पटहेरवा पुलिस के साथ शाम छह बजे एक मकान में छापामारी की। वहां दो कमरोें मेें आठ ड्रम में कुल 1600 लीटर नकली डीजल और पांच खाली ड्रम बरामद हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद जूनियर हाईस्कूल के बगल में स्थित एक मकान की जांच हुई तो वहां भी पांच खाली ड्रम मिले। मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को किराए पर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी ओर से मकान में क्या किया जा रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। बरामद नकली डीजल को पूर्ति विभाग के हवाले कर तहसीलदार ने आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक हाटा चंद्रप्रकाश राव का कहना है कि डीजल का सैंपल ले लिया गया है।

डीएम से अनुमति लेने के बाद आरोपी के खिलाफ  केस दर्ज कराया जाएगा। छापामारी में तहसीलदार के साथ नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक कन्हैया यादव, चौकी प्रभारी फाजिलनगर प्रदीप सिंह, लेखपाल उदय प्रताप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed