फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   corpse found on canal edge

नहर किनारे मिला युवक का शव

Mon, 23 Apr 2018 11:40 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 23 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
corpse found on canal edge
CRIME - फोटो : amar ujala
हाटा।     सोमवार की सुबह हाटा कोतवाली के गांव रामनगर में नहर के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में युवक की पहचान देवरिया जिले के बसंतपुर निवासी के रूप में हुई। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनवा लिया, लेकिन युवक के परिवारवालों की ओर से पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिखित अनुरोधपर शव के अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।      
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी अमित तिवारी (29) रविवार की सुबह सेविंग कराने की बात कहकर बाइक से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। परिवार के लोग उन्हें खोज ही रहे थे कि रामनगर गांव में युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो शव की पहचान अमित के रूप में की। शव से कुछ दूरी पर ही उन्हें बाइक भी मिल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों की ओर से पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिखित अनुरोध पर पंचनामा कराकर पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। इस संबंध में कोतवाल वेदप्रकाश राय का कहना था कि शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। क्योंकि मृतक के परिवारवाले कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाहते थे।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed