{"_id":"5adb84e34f1c1b54098b5cbc","slug":"cash-and-looted-robbery-by-showing-assurances","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा दिखाकर नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा दिखाकर नकदी व जेवर चोरी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिखरा सामान।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। शुक्रवार की आधी रात को पडरौना शहर से सटे भरवलिया गांव के पास मेन रोड के किनारे बने एक मकान में असलहाधारी बदमाशों ने घुसकर नकदी व सामान चुरा लिया। घर में मौजूद रही महिला के अनुसार पांच-छह की संख्या में आए बदमाशों ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और जंगले पर भी एक बदमाश पिस्तौल तानकर खड़ा था। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई।
महराजगंज जिले के चमुखा गांव निवासी मंगेश्वर दूबे की पत्नी सुनीता दो बच्चों के साथ रामकोला रोड स्थित शंभू सिंह के मकान में किराए पर रहती हैं। मंगेश्वर दूबे आठ दिन पहले ही रोजगार के लिए विदेश गए हैं। सुनीता के अनुसार शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे अचानक बदमाशों ने उनके दरवाजे को पैर से मारकर खोल दिया। वे हड़बड़ाकर उठीं तब तक एक बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया। कमरे में बाहर की तरफ खुलने वाले जंगले पर भी एक बदमाश पिस्तौल तानकर खड़ा था। बदमाशों ने उसके गले से मंगलसूत्र, पैर से पायल, बिछिया आदि उतार लिया। इसके बाद चाबी लेकर बॉक्स खोला और उसमें रखे पांच हजार नकद समेत दो और जेवर निकाल लिए। सामानों को उलट पुलटकर देखने के बाद बदमाश शोर नहीं करने की हिदायत देकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचाया, तब पड़ोसियों की नींद खुली। महिला के अनुसार मकान में रहने वाले दो अन्य किराएदारों का कमरा बदमाशों ने बाहर से बंद कर दिया था। पड़ोसियों की सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची।
शनिवार को दिन में कोतवाल विजयराज सिंह की अगुवाई में डॉग स्क्वायड ने मौके का निरीक्षण किया। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।