{"_id":"5761a2744f1c1be53811b70b","slug":"by-making-video-clip-change-her-child-religeon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की अश्लील क्लिप बना, बच्चे का खतना कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की अश्लील क्लिप बना, बच्चे का खतना कराया
kushinagar
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दो बच्चों की एक मां की अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर गांव का ही एक व्यक्ति उसे ब्लैकमेल करता रहा। क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह न केवल उसका शारीरिक शोषण करता रहा, बल्कि उसके बच्चे का खतना कराकर धर्म परिवर्तन करा दिया। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में शिकायत लेकर जाते समय आरोपी के परिवारवालों ने उसकी पिटाई कर दी और तेजाब फेंककर जलाने की धमकी दी। उसने हाटा कोतवाली में इसकी तहरीर दी, लेकिन पुलिस उसे चार दिन तक टरकाती रही। न्याय न मिलते देखकर महिला ने गोरखपुर में यह बात प्रेसवार्ता में कही तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई। बुधवार को एसपी अपने मातहतों के साथ गांव में पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी में महिला एसओ ने पीड़िता का बयान लिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित छह लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पीड़ित महिला के मुताबिक उसके पति विदेश में रहते हैं। गांव के एक पूर्व प्रधान के घर से उसके परिवार का करीबी संबंध था। उसी का लाभ उठाकर आरोपी शहनवाज ने करीब ढाई वर्ष पूर्व उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। उसके बाद क्लिप के सहारे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। खुद शादीशुदा होते हुए भी उसने महिला को शादी का झांसा देकर उसके दो वर्ष के बेटे का खतना कराकर धर्म परिवर्तन करा दिया।
महिला ने बताया कि इधर कुछ दिनों से शहनवाज के परिवारवाले उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। यह बात शहनवाज को पता चली तो उसने विरोध जताया, लेकिन उसके बाद भी वे लोग नहीं माने और महिला पर तेजाब फेंकने की धमकी देने लगे। इस पर महिला तहरीर लेकर चार दिन पहले हाटा कोतवाली आई, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। इसके एक दिन बाद वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करने टेंपो से गोरखपुर जा रही थी। आरोप है कि शहनवाज और उसके परिवार के लोगों ने उसे रास्ते में रोककर बुरी तरह से पीट दिया। तब महिला की सब्र का बांध टूट गया और 14 जून को गोरखपुर पहुंचकर प्रेस कांफ्रेंस में अपनी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
मामला सार्वजनिक होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और बुधवार को महिला के गांव पहुंचकर एसपी ने पूरी घटना की जानकारी ली। महिला थाने की एसओ विभा पांडेय ने पीड़िता का बयान लिया। फिर महिला की तहरीर के आधार पर हाटा कोतवाली में शहनवाज उर्फ बबलू, जलालुद्दीन, लक्की, सद्दाम, गुलशेर और फातिमा बेगम पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस संबंध में कोतवाल अतुल सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शहनवाज की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसपी दीपक कुमार भट्ट का कहना था कि पीड़िता का बयान लिया गया है। घटना संदेहास्पद लग रही है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर विवेचना कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।