फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bus ride on the trolley

ट्रॉली में भिड़ी बस, बाल-बाल बचे सवार

Sat, 30 Dec 2017 12:24 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 30 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
bus ride on the trolley
हादसा - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
ढाढ़ा। कुश्‍ाीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुआरी चौराहे के समीप शुक्रवार की भोर में हाइवे पर क्रासिंग के पास एक बस गन्ना लदी ट्राली में जा भिड़ा। इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। बताया जाता है कि ट्राली खराब हो जाने के कारण चालक ट्रैक्टर लेकर मिल में चला गया था। कोहरा अधिक होने के चलते यह घटना हुई। 
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में गन्ना लदी ट्राली खराब हो जाने की वजह से चालक ट्राली मौके पर छोड़ ट्रैक्टर लेकर मिल में चला गया था। कसया से गोरखपुर की तरफ जा रही एक बस कोहरे के चलते गन्ना लदी ट्राली से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राली के बगल में पहले से खड़ा एक ट्रक भी टक्कर की चपेट में आ गया और हाइवे किनारे नाले में जाकर पलट गया। इस घटना में बस में सवार दिल्ली निवासी अशोक व पंजाब निवासी एक व्यकित को हल्की चोंटे आई हैं। 
विज्ञापन

हाइवे पेट्रोलिंग इंचार्ज आरिफ ने बताया कि घटना की सूचना पर सभी गाड़ियों को हाइवे से किनारे हटाया गया और आवागमन शुरू कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed