{"_id":"5887940a4f1c1b380fcf3d4e","slug":"barc-scientist-of-kushinagar-missing-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बार्क’ मुंबई से कुशीनगर की महिला वैज्ञानिक लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘बार्क’ मुंबई से कुशीनगर की महिला वैज्ञानिक लापता
कुशीनगर/ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
वैज्ञानिक बबिता सिंह (लापता)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। मुंबई के भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत बबिता सिंह (28) अपने मुंबई स्थित आवास से दो दिन से लापता हैं। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के खन्हवार बकलोलही गांव की रहने वाली बबिता ने सोमवार को अपने भाई को ई-मेल भेजकर संस्थान की एक वरिष्ठ महिला अफसर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी के बाद से घरवाले अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। मुंबई के नरूला सेक्टर 23 थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई है।
खन्हवार बकलोलही गांव निवासी विजय बहादुर सिंह की पुत्री बबिता सिंह (28) करीब पांच वर्ष से मुंबई स्थित भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को दिन के लगभग तीन बजे बबिता ने बड़े भाई विकास सिंह के पास ई-मेल भेजकर संस्थान की वरिष्ठ महिला अधिकारी की मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया था। इस ई-मेल के अनुसार महिला अफसर उसे उसके मुख्य धारा से हटाकर उसकी वैज्ञानिक प्रगति और भविष्य को खराब करने की कोशिश कर रही है, जिसके कारण वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है। बड़े भाई ने ई-मेल देखा तो घबराकर बबिता के मोबाइल नंबर पर कॉल करना शुरू किया। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद मकान मालिक से बात हुई तो पता लगा कि वह कमरे का ताला बंदकर चाभी मकान मालिक को देकर कहीं गई है। घबराए परिवारीजनों ने बबिता के परिचितों व विभागीय लोगों से संपर्क किया। मंगलवार की देर शाम तक वह अपने कमरे पर नहीं पहुंची तो दोस्तों और संस्थान के अधिकारियों ने मुंबई के नरुला सेक्टर 23 स्थित थाने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। इस मामले की जानकारी होने के बाद मंगलवार की रात में विजय सिंह के रिश्तेदार व शुभचिंतक उनके घर पहुंचे थे। भाई विकास के अनुसार बबिता ने अपना मोबाइल भी कमरे में ही छोड़ दिया है। बबिता की तलाश के लिए घरवाले मुंबई रवाना हो गए हैं।