फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Baloo Mafia attempted to crush two farmers Tractor trolley

बालू माफिया ने दो किसानों को कुचलने का किया प्रयास

Sat, 03 Feb 2018 11:56 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 03 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Baloo Mafia attempted to crush two farmers  Tractor trolley
‌किसान - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
दुदही। कुश्‍ाीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर घाट के बलुवाड़ावा गांव के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बालू खनन माफिया ने दो किसानों पर ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने के प्रयास किया। किसानों ने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक खनन माफिया मौके से भाग निकले थे। लोगों ने बालू लदा ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, हालांकि पुलिस ने रात में ही गाड़ियां छोड़ दीं।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र में बैकुंठपुर कोठी, नैनहा, नौगाहवा, कोकिल पट्टी, खैरवा, समेत कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर बालू खनन हो रहा है। रात में ट्रक, पिकअप, डीसीएम आदि माल वाहनों से बालू बाहर भेजा जा रहा है। शुक्रवार की रात में बलुवाड़ावा निवासी प्रभु यादव के खेत से बालू निकाला जा रहा था। जानकारी होने पर प्रभु व गोरख अपने खेत में पहुंच गए। किसानों का कहना है कि खेत से बालू निकालने का विरोध करने पर खनन माफिया ने उन्हें ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने का प्रयास किया। इन किसानों ने शोर मचाया तो गांव से काफी संख्या में लोग लाठी डंडा लेकर वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन


भीड़ देख बालू खनन कर रहे लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले। लोगों ने बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली को चालक सहित पकड़ लिया तथा सीओ तमकुहीराज समेत अन्य वरिष्ठ अफसरों को इसकी सूचना दी। मौके पर 100 नंबर गाड़ी के साथ विशुनपुरा पुलिस भी पहुंची परंतु पुलिसकर्मी सूचना देने वाले व्यक्ति को ही गाड़ी में बैठाने लगे। इस पर एक बार फिर लोगों ने विरोध जताना शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को छोड़ा। इसके बाद पकड़ी गई बालू लदी गाड़ी को कब्जे में लिया गया, परंतु देर रात इस गाड़ी को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स मौके पर भेजी गई थी। पकड़ी गई बालू लदी गाड़ी के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए विशुनपुरा एसओ को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed