फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ATM card by changing withdrawal of Rs 95 thousand

एटीएम कार्ड बदलकर 95 हजार रुपये निकाले

Tue, 15 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Tue, 15 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। पटहेरवा थानाक्षेत्र के अमरवा बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति के खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमरवा बुजुर्ग गांव के शिव प्रसाद का पंजाब नेशनल बैंक पटहेरवा शाखा में खाता हैं। तीन दिसंबर को वह खाते का बैलेंस जानने के लिए बैंक गए थे। वहां भीड़ देखकर एटीएम से बैलेंस जांचने लगे।
विज्ञापन

दो-तीन बार प्रयास करने के बाद भी जानकारी नहीं हुई तो पास में खड़ा एक युवक उनका एटीएम कार्ड लेकर बैलेंस देखने लगा। पर्ची निकलने पर खाते मे 95795 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच युवक ने एटीएम कार्ड बदल दिया, लेकिन शिव प्रसाद को इसकी जानकारी नहीं हुई। 14 दिसंबर को जब वह रुपये निकालने बैंक पहुंचे तो पता चला कि उसके खाते में 95 रुपये शेष हैं।
इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की गई तो उन्होंने जांचकर बताया कि खाते से तीन दिसंबर को ही कुशीनगर में एटीएम से दो बार में 25 हजार की निकासी और 25 हजार की खरीदारी की गई है।

इसके अलावा चार दिसंबर को गोरखपुर में एटीएम से दो बार में 25 हजार निकालने के बाद उसी दिन किसी व्यक्ति के खाते में 20 हजार सात सौ रुपये ट्रांसफर कर दिया गया है।
शाखा प्रबंधक ने शिव प्रसाद से उनका एटीएम कार्ड मांगकर जांच किया तो वह दूसरे का निकला। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed