फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Asmat , who sold her daughter

मां ने ही बेच दी बेटी की अस्मत

Fri, 23 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Fri, 23 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। क्षेत्र की एक नाबालिग की पहले तो अस्मत का सौदा हुआ, फिर रुपये की खातिर मां ने उसकी शादी उससे तीन गुना अधिक उम्र के व्यक्ति से मंदिर में करा दी गई।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे बेचने की धमकी दी गई। बाद में किशोरी के बड़ी बहन की मदद से उसे घर लाया गया। किशोरी के पिता और गांववालों ने मिलकर उसके ‘कथित पति’ की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शादी करने वाले व्यक्ति के चंगुल से छूटकर घर आने के बाद किशोरी ने जो जानकारी दी, उसे सुनकर लोग दंग रह गए।
किशोरी की बात पर यकीन किया जाए कुछ माह पहले उसकी मां किशोरी को यह कहकर घर से ले गई कि वह मामा के घर महराजगंज जा रही है। लेकिन वह उसे लेकर लखनऊ पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां किशोरी की मां मजदूरी करने लगी। इसी बीच बाराबंकी जिले के जवाहिरपुर गांव के एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हो गई। किशोरी के मुताबिक उस व्यक्ति से उसकी मां का पहले से संबंध था।
किशोरी ने बताया कि उसकी मां ने उस व्यक्ति के साथ सौदा कर जबरदस्ती उसके साथ भेज दी। एक दिन मंदिर में उस व्यक्ति से शादी कर दी गई।
वह व्यक्ति किशोरी को पत्नी बनाकर अपने गांव ले गया और मनमानी करता रहा। किशोरी ने बताया कि एक दिन उसकी बड़ी बहन जो उसी बाराबंकी में ब्याही है, उससे मिल गई। पूरे घटनाक्रम के बारे में बताने पर उसने वहां से भागने में मदद की।

किशोरी का कहना था कि बड़ी बहन की मदद से वह घर आ सकी। इसी बीच बुधवार को किशोरी से शादी करने वाला व्यक्ति उसे लेने खड्डा आ गया। गांववालों ने ‘कथित पति’ को पकड़कर बंधक बना लिया और खूब पीटा। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस इस प्रकरण की जांच में जुटी है। इस संबंध में सीओ खड्डा गोरखनाथ राम का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं था। ऐसी बात है तो जांच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed