फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   allegations of fraud on the networking company

नेटवर्किंग कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 22 Jan 2018 12:14 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 22 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
allegations of fraud on the networking company
फाइलों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। शहर के एक होटल में रविवार को एक नेटवर्किंग कंपनी की चल रही मीटिंग में पहुंचे कुछ लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इनका आरोप था कि कंपनी से जुड़े लोग दो बार उनका रुपये लेकर गायब हो चुके हैं। काफी तलाश के बाद उन्हें रविवार को इस होटल में मीटिंग की जानकारी मिली थी। हंगामा की खबर पर कोतवाली पुलिस होटल पहुंची और नेटवर्किंग कंपनी से जुड़े लोगों व शिकायत कर्ताओं को लेकर कोतवाली आई। पुलिस इस कंपनी के कागजात की जांच पड़ताल में लगी है। 
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की गांव निवासी रौशनी शुक्ला ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि कंपनी से जुड़े लोगों ने 6600 रुपये लिए और बदले में एक सप्ताह के भीतर आठ हजार रुपये देने का भरोसा दिया। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद जब उसने कंपनी के बारे में जानकारी ली तो इसके कार्यालय व उससे जुड़े लोगों के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली। पडरौना कोतवाली के गांव विशुनपुरा निवासी नूर आलम ने भी तहरीर देकर बताया है कि कंपनी के लोगों ने झांसे में लेकर उससे 3600 रुपये ले लिए। रविवार को मीटिंग के दौरान जब रुपये की मांग की गई, तो नोकझोंक करने लगे। इनके अलावा साजिदा, पाकिजा, संत कुशवाहा, चंद्रेश्वर, वर्षा, परवीन आदि ने भी तहरीर सौंपकर धोखाधड़ी की बात कही।
विज्ञापन

 
इस संबंध में कोतवाल विजयराज सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। नेटवर्किंग कंपनी के अफसरों से कंपनी के पंजीकरण समेत अन्य पेपर मांगे गए हैं। छानबीन के बाद अगर जरूरी लगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में नेटवर्किंग कंपनियों से विवाद का नाता पुराना है। इनको लेकर कई बार यहां विवाद हो चुका है। रामकोला रोड स्थित एक मैरेज हॉल में प्रत्येक बुधवार को एक नेटवर्किंग कंपनी से जुड़े लोग मीटिंग करते हैं। यहां अक्सर ही मारपीट व नोकझोंक होता रहता है। कभी साइकिल, बाइक खड़ा करने को लेकर तो कभी रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद होता है। अभी कुछ माह पूर्व ही रुपये के लेनदेन को लेकर एक कंपनी से जुड़े पदाधिकारी व एक युवक के बीच मारपीट हुई थी। बात इतनी बिगड़ गई थी कि मामला कोतवाली तक जा पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed