{"_id":"573375574f1c1b3a43919a74","slug":"accused-of-rape-arrested-i","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
कुशीनगर
Updated Wed, 11 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे एएसपी, सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान। थानाक्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाते हुए तहरीर दी है। कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी और सीओ सदर ने पीड़ित बच्ची के घर जाकर पीड़ित और उसके घरवालों का बयान लिया। पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराने की जिम्मेदारी महिला एसओ को दी गई। बच्ची की मां की तरफ से मंगलवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सूचना मिलने पर बुधवार को एएसपी लालसाहब यादव और सीओ सदर शशिशेखर सिंह पीड़ित के घर पहुंचकर बयान लिए।
दोनों अधिकारियों ने गांव के लोगों से भी इस बारे में पूछताछ की और घटनास्थल का मुआयना भी किया। महिला थाने की एसओ विभा पांडेय की देखरेख में पीड़ित को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए महिला अस्पताल भेजा गया। बुधवार को केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसओ कुबेरस्थान प्रह्लाद पांडेय का कहना है कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।