फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accidental death of husband, wife injured

हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Wed, 11 May 2016 11:30 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 11 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accidental death of husband, wife injured
मार्ग दुर्घटना में घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
कसया। विकास खंड मुख्यालय गेट के सामने बुधवार को दोपहर में ट्रक के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पति की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिवार के लोगों को दे दी है।
विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को दोपहर में अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के गांव बिंदुवार निवासी 63 वर्षीय नंदलाल शर्मा पुत्र तूफानी शर्मा अपनी पत्नी 60 वर्षीया इंद्रावती देवी के साथ बाइक से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन



इसी बीच कसया-पडरौना मार्ग पर कस्बे में स्थित ब्लॉक गेट के सामने गोरखपुर की तरफ से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। ट्रक की चपेट में आने से नंदलाल और इंद्रावती गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही नंदलाल की मौत हो गई जबकि हादसे में घायल पत्नी इंद्रावती का प्राथमिक इलाज सीएचसी कसया में होने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे की सूचना पर कांग्रेस नेता सेवरही विधायक अजय कुमार लल्लू ने सीएचसी पहुंचकर शीघ्र इलाज के लिए चिकित्सकों से जिला अस्पताल भेजने की बात कही। इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक का कहना है कि सड़क दुर्घटना की जानकारी है। शव को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed