फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a yputh died in accident

बस की चपेट में आए युवक की मौत

Fri, 31 Mar 2017 11:17 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 31 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
a yputh died in accident
दुर्घटना - फोटो : amarujala
ढाढ़ा।      
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर में सुकरौली बाजार में फोरलेन पार कर रहा एक युवक तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हाटा कोतवाली पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
गोरखपुर की ओर से आ रही बस से एक युवक सुकरौली बाजार में नहर के पास उतरा। बस के आगे बढ़ जाने के बाद वह सड़क पार करने लगा। इसी दौरान हाटा की ओर से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आ गया। आसपास के लोग वहां पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। सड़क पर जुटी भीड़ के चलते कुछ देर तक एक लेन और सर्विस लेन पर आवागमन रुक गया था। युवक की जेब में मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय सलमान के रूप में हुई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


ट्रेलर के नीचे दबकर किसान की मौत      
लक्ष्मीगंज। 
बृहस्पतिवार की देर शाम चंदरपुर गांव की अहिरटोली में पहिया बदलते समय ट्रेलर पलट जाने से एक व्यक्ति उसके नीचे दब गया। हरेंद्र नाम के इस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव के अहिरटोली निवासी हरेंद्र यादव उम्र 48 वर्ष अपने खेत में ट्रेलर पर गन्ना लाद रहे थे। ट्रेलर भी उन्हीं का है। इसी बीच ट्रेलर का एक पहिया पंक्चर हो गया। उस समय शाम के करीब साढ़े सात बज रहे थे। ट्रेलर का पहिया बदलते समय जैक जमीन में धंस गया, जिससे गन्ना लदा ट्रेलर हरेंद्र के ऊपर ही पलट गया। उसके नीचे दब जाने के कारण हरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि, घरवाले उन्हें रामकोला सीएचसी भी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद से हरेंद्र की पत्नी कुसमावती, पुत्री अनुराधा, प्रतिमा, सूर्यप्रताप और शिवा का रो-रोकर बुरा हाल है। 

वाहन की चपेट में आकर महिला घायल
जानकी नगर।
राष्ट्रीय राजमार्ग-28 बी पर पचफेड़ा ब्रह्मस्थान के पास एक एक बाइक की चपेट में आकर साइकिल पर बैठी 55 वर्षीया महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। कसया थाना क्षेत्र के डुम्मरभार टोला हरैया निवासी बिन्नू पुत्र चण्डी अपनी माता 55 वर्षीया बुनवा देवी को कसया से साइकिल पर बैठाकर घर लेकर आ रहा था। पचफेड़ा ब्रह्मस्थान के पास पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आकर साइकिल पर बैठी महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला।



गन्ना लदी ट्रॉली से टेंपो चालक घायल
रामकोला। थाना क्षेत्र के धर्मसमधा मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम को टेंपो लेकर घर जा रहा चालक सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रॉली की चपेट में आ गया। टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक को भी गंभीर चोटें आईं हैं। उसे रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शाम करीब छह बजे रामकोला से टेंपो लेकर रामप्यारे धर्मसमधा गांव जा रहा था। पडरौना की तरफ से रामकोला जा रही गन्ना लदी ट्रॉली की चपेट में आकर टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। चालक रामप्यारे को आसपास के लोगों ने रामकोला सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed