{"_id":"57c07a524f1c1b037cd4f2c5","slug":"a-youth-died-by-electric","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से युवक की मौत
kushinagar
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
घ्टना
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के गांव सेमरा हरदो निवासी एक युवक पानी का मोटर बनाते समय करंट की चपेट में आ गया। बेहोश होकर गिरे युवक को इलाज के लिए लेकर घरवाले अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
शुक्रवार की सुबक करीब आठ बजे किशोरी गुप्ता का 26 वर्षीय पुत्र नागेंद्र उर्फ भीम घर में लगे पानी का मोटर चालू करने गया। तकनीकी खराबी के चलते मोटर चालू नहीं हुआ तो नागेंद्र उसे खुद ही ठीक करने लगा। मोटर को ठीक करने के दौरान बिजली का तार उसके हाथ से चिपक गया। कुछ देर बाद वह धड़ाम से जमीन पर गिर गया। उसको गिरते देखकर घरवालों को हादसे का अंदाजा हुआ। रोते-बिलखते घरवाले उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। वहां से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव लेकर गांव पहुंचे लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। नागेंद्र की असमय मौत से गांव में मातम छा गया। नागेंद्र की मां दुलारी देवी, पिता किशोरी गुप्ता और भाई अर्जुन रोते-रोते बेसुध हो गए थे।