फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a woman diedd in miserable condition

संदिग्ध हालात में जलने से महिला की मौत

Mon, 20 Mar 2017 11:21 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 20 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
a woman diedd in miserable condition
अपराध्‍ा - फोटो : santosh verma
रामकोला। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उर्दहा गांव के दुधपियनी टोले पर सोमवार की सुबह 25 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। आनन-फानन गांव के बागीचे में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी मदरहा निवासी देव राव की पुत्री छाया की शादी वर्ष 2011 में उर्दहा गांव के दुधपियनी टोला निवासी सुनील से हुई थी। इनकी दो संतान हैं। सोमवार की सुबह छाया राव की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में जलने से मौत हो गई। उनके भाई अमरजीत राव के अनुसार सुबह बहनोई सुनील ने फोन पर उसे छाया को बुलाकर ले जाने के लिए कहा। तकरीबन 10 बजे वे उर्दहा पहुंचे तो दरवाजे पर भारी भीड़ जुटी और अंदर छाया का जला हुआ शव पड़ा था। उसने रामकोला थाने पर आकर पुलिस को सूचना दी। जब तक रामकोला पुलिस गांव पहुंचती लोगों ने आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद ससुरालवालों के अलावा कई अन्य लोग भी गांव छोड़कर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव और सीओ आरबी सिंह ने गांव जाकर घटनास्थल का मुुआयना किया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय ने बताया कि छाया के भाई की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


शव जलाने में सहयोगियों पर नजर 
रामकोला।
उर्दहा गांव के दुधपियनी टोले में विवाहिता की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार कराने में जिन लोगों ने पड़ोसी धर्म का निर्वहन किया, अब वे पुलिस की निगाह में गुनहगार बन चुके हैं। पुलिस के गांव पहुंचने से पूर्व शव जलाने में सहयोगी रहे इन लोगों को पुलिस तलाश रही है। कार्रवाई के भय से ऐसे कई लोग गांव छोड़कर गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्दहा गांव के दुधपियनी टोले पर सोमवार की सुबह 25 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचा मृतका का भाई वहां के हालात देखने के बाद पुलिस को सूचना देने थाने चला गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पक्ष को कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए गांव के कुछ लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव को गांव के पास स्थित बागीचे में पहुंचाया और आनन-फानन अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस अफसरों के सामने ही गांव के कुछ लोगों ने इस बात का खुलासा भी किया कि शव को जलाने के लिए कई लोग साथ में मिट्टी का तेल लेकर भी वहां पहुंचे थे। इसी का परिणाम रहा कि जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, छाया का शव राख हो चुका था। छाया के भाई अमरजीत राव का आरोप है कि घटनास्थल से ही उसने मोबाइल से पुलिस को सूचना देनी चाही, लेकिन कुछ लोगों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। विवाद बढ़ते देखकर वह बाइक से घटनास्थल से थाने के लिए चला गया। इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय का कहना है कि जिन लोगों ने महिला के शव को जलाने में सहयोग किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। एसओ के अनुसार ये सभी लोग साजिश रचने के दोषी माने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed