फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fraud caught

जालसाज को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Thu, 28 Feb 2019 11:15 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 28 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
fraud caught
का आरोप लगाकर लोगों ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली में पीएनबी के एटीएम के पास से एक व्यक्ति से 15000 रूपये छीन कर भागते दौरान बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश और उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी थी।
विज्ञापन


गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक के परिसर में लगे एटीएम से कोतवाली के जगदीशपुर गांव के रहने वाले मुलायम ने पंद्रह हजार रूपये की निकासी की। पहले से ही एटीएम परिसर में खड़े युवक ने रूपये छीनकर भागने की कोशिश की। उसी दौरान मुलायम ने शोर किया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने भाग रहे आरोपी युवक को पीछा करके पकड़ लिया।
विज्ञापन


बाद में सूचना पर सुकरौली चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर चले गए। पुलिस ने आरोपी युवक की बाइक को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस अभी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी थी। उम्मीद है कि पकड़े गए आरोपी की मदद से पुलिस कुछ अन्य घटनाओं का भी पर्दाफाश भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरी
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सुरजनगर बाजार में देसी शराब व बियर की दुकान का ताला तोड़कर नकदी शराब चोरी चोरी हो गई। गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देख सूचना दुकान स्वामी को दी।

बुधवार की रात दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व शराब की चोरी की है। गरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने ताला टूटा हुआ देख दुकान स्वामी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी ने स्टॉक का मिलान किया बीयर की दुकान से 12 पीस केन व एक हजार रुपये नकदी तथा देशी शराब की दुकान से तीन पेटी शराब और पांच हजार रुपये नकदी गायब मिले। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।


गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
हाटा। कोतवाली हाटा पुलिस ने बाघनाथ तिराहे के पास से एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से एक किलो 200 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी की पहचान महफूज अंसारी निवासी बढया बुजुर्ग तकिया टोला सुकरौली के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed