फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चोरी से व्यापारियों में दहशत

चोरी से व्यापारियों में दहशत

Fri, 25 Jan 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
चोरी से व्यापारियों में दहशत
शटर का ताला तोड़कर दुकान में चोरी
विज्ञापन

फोटो के साथ-
करीब पांच लाख रुपये के मोबाइल सेट और नकदी उठा ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। बृहस्पतिवार की रात नगर के एक बड़े मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बना दिया। दुकान के शटर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कीमती मोबाइल सेट और कैश काउंटर में रखे रुपये उड़ा दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड बुलाकर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया।

हाटा नगर के रहने वाले मन्ना खान की श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज गेट के पास मोबाइल हैंडसेट और उसके एसेसरीज की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात में दुकान बंदकर दुकानदार और उनके कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए। सुबह करीब दस बजे जब दुकान के खोलने दुकानदार पहुंचे तो दुकान का एक शटर थोड़ा उठा हुआ था। ध्यान देखने पर पता चला कि शटर में ताला लगाने वाला लाक टूटा हुआ था। इस पर लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार व अन्य लोग जुट गए। दुकान का शटर उठाकर देखा गया तो सभी कीमती मोबाइल सेट और कैश काउंटर में रखे रुपये गायब थे। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुकान का मुआयना किया। बाद में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया और चोरों की सुरागकशी की कोशिश की। दुकानदार के अनुसार दुकान में रखे गए करीब पांच लाख रुपये के मोबाइल सेट और कैश काउंटर में रखे गए करीब पैंतीस हजार रुपये गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed