फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   5 buildings sealed

कसाडा ने पांच प्रतिष्ठानों को किया सील

Fri, 11 Jan 2019 11:38 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 11 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
5 buildings sealed
पकवा इनार डुमरी में दुकान सील करवाते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
कसया। बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए बने पांच भवनों को कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) ने सील कर दिया। यह कार्रवाई सचिव कसाडा के पूर्व के आदेशों के अनुपालन में की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सचिव कसाडा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय की अगुवाई में प्राधिकरण के अभियंताओं व कर्मियों की टीम एनएच-28 स्थित प्रिंस गेस्ट हाउस पहुंची।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस मालिक देवतानंद वर्मा की तरफ से ने एक माह की मोहलत मांगी। सोमवार को प्राधिकरण के नाम से एक लाख रुपये जमा करने की शर्त पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। टीम पकवाइनार डुमरी में नक्शा दाखिल न करने के मामले में नगीना देवी पत्नी गौतम चौहान के भवन को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेतिमपुर स्थित शमसाद अंसारी पुत्र नबी हसन का व्यावसायिक कांप्लेक्स सील कर दिया गया। उसमें दोपहिया वाहन की एजेंसी है। लौटते समय पकवाइनार डुमरी में रमायन पुत्र वंशराज कुशवाहा की दो दुकानों को सील कर दुकान मालिक को जल्द से जल्द नक्शा स्वीकृत कराने की हिदायत दी गई।

इसके अलावा सपहां मार्ग स्थित भरौली में संजय चौहान के अनुरोध पर 10 दिन की मोहलत दी गई और उन्हें भी 50 हजार रुपये प्राधिकरण के खाते में सोमवार को जमा करने को कहा गया। प्राधिकरण के लागेों ने बताया कि जमा की जाने वाली रकम को समन शुल्क में समायोजित कर लिया जाएगा।


बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई वर्ष 2016,17 और 18 में सचिव कसाडा की ओर से दिए आदेश के अनुपालन में की गई है। अब यह अभियान साप्ताहिक चलाकर इस तरह के भवन स्वामियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जेई महेश कुमार गौतम, नागेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ लिपिक आशीष दिवेदी, सत्यप्रकाश तिवारी, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed