{"_id":"5bf6f3a4bdec2241682915ea","slug":"91542910884-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी करने वाला गैंग पकडाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाजी करने वाला गैंग पकडाया
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड जारी करा रकम निकासी गैंगपकड़ा
पीएनबी में प्राइवेट कर्मी के तौर पर आरोपी चलाता था जेनरेटर
महिला दोस्त समेत तीन अन्य के साथ मिलकर करता था फ्राड
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। फर्जी तरीके से एडीएम कार्ड जारी करा खाते से 3.95 लाख रुपये निकाल लेने के मामले में पुलिस ने महिला समेत चार जालसाजों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 75 हजार नकदी, स्कूटी, बाइक, पासबुक, एटीएम कार्ड आदि बरामद हुए।
तरया सुजान थाना क्षेत्र सलेमगढ़ में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते से फर्जी तरीके से निकाले गए 3. 95 लाख रुपये के मामले का सीओ आरके तिवारी ने प्रेस वार्ता में पर्दाफाश किया। सीओ ने बताया कि बसडीला गुनाकर गांव निवासी संतोष शर्मा का बचत खाता पीएनबी शाखा सलेमगढ़ बाजार में है। संतोष शर्मा बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और कमाए पैसे अपने खाते में अंतरित कर देते हैं। 17 नवंबर को संतोष बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके नाम से फर्जी तरीके से एटीएम कार्ड जारी करा 3.95 लाख रुपये की निकासी कर ली गई है। पीड़ित की शिकायत पर जांच पड़ताल की गई। पता चला कि सलेमगढ़ निवासी सुमंत कुमार बैंक में प्राइवेट कर्मी के रूप में जनरेट चलाता था। उसने अपनी महिला मित्र समेत तीन सहयोगियों के साथ फर्जी तरीके से संतोष के नाम पर एटीएम कार्ड जारी करा लिया था। बारी-बारी उसके खाते से रकम निकाल ली। हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो सुमंत कुमार ने पूरा राज कबूल दिया। उसकी निशानदेही पर परीराज उर्फ दीपा निवासी बारीबासा थाना भक्तिनगर, न्यू जलपाईगुड़ी पश्चिमी बंगाल, सोनू पटेल व अमित पटेल निवासी सलेमगढ़ छावनीपुर थाना तरयासुजान को गिरफ्तार किया गया। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि आरोपी महिला नर्तकी है। इस गैंग ने कई और बैंकों में फ्राड करने की बात बताई है, लेकिन हकीकत जांच के बाद ही सामने आएगी। प्राइवेट कर्मियों से सतर्कता बरतने की दिशा में बैंक प्रबंधन से जुडे लोगों को पुख्ता इंतजाम करना चाहिए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
डॉक्टर ने दी चोरी की तहरीर
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेंदूपार निवासी डॉ. राजन श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी की शिकायत की है। उन्होंने चोरी हुए सामान की खोजबीन कराकर उसे उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बेदूपार निवासी डॉ. राजन श्रीवास्तव ने तहरीर में बताया है कि तमकुहीराज में सपरिवार रहकर निजी अस्पताल चलाते हैं। कभी-कभार ही गांव जाना होता है। मंगलवार देर शाम वह अपने घर गए तो पता चला कि उनके घर में रखे लगभग साढ़े चार लाख रुपये के आभूषण और 80 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। उन्होंने तरयासुजान थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।