{"_id":"593bef954f1c1b29298b4569","slug":"91497100181-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से आ रहा बालू, 12 ट्रक, तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी गईं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार से आ रहा बालू, 12 ट्रक, तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी गईं
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। एसडीएम कप्तानगंज ने शुक्रवार की रात रामकोला में बालू लदे 12 ट्रक और तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी। ट्रक धर्मसमधा मंदिर के पास खड़े कर दिए गए, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली थाने भेज दी गई। इस कार्रवाई से बालू के धंधे से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है।
एसडीएम प्रमोद कुमार अपने सहयोगी योगेंद्र गुप्ता के साथ रात में करीब बारह बजे बिहार से आ रहे बालू लदे 12 ट्रक और तीन ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। इन वाहनों के चालकों के पास बिहार से बालू ढुलाई से संबंधित कोई कागजात नहीं थे। उन्होंने धर्मसमधा मंदिर के पास बालू लदे ट्रकों को खड़ा करा दिया तथा तीनों ट्रैक्टर ट्रालियों को थाने भेज दिया। इस संबंध में एसडीएम ने कहा कि पकड़े गए ट्रक तथा ट्रालियों के चालकों के पास कोई कागजात नहीं थे। ट्रकों पर क्षमता से अधिक बालू लादे गए थे। उन्होंने कहा कि बालू के इस धंधे में अवैध रूप से सक्रिय लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।