फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   9 injured in rampage

रास्ते के विवाद में मारपीट, नौ घायल

Tue, 13 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
9 injured in rampage
मारपीट होने पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग गांव के अमहाडाड़ टोले पर मंगलवार की सुबह दो पक्षों में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। एक पक्ष की तरफ से दीवार चलाने पर झगड़ा शुरू हुआ। 
विज्ञापन


अमहाडाड़ टोला निवासी रामचंद्र यादव तथा रामनाथ यादव के बीच घर के बगल से निकलने वाले रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को गांव के लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। मंगलवार की सुबह एक पक्ष के लोगों ने रास्ते पर दीवार चलाना शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष के लोग इसका विरोध करने लगे। कुछ ही मिनट में यह कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


इसमें रामचन्द्र यादव, उदयभान यादव, जय गोविंद यादव, गीता, दीपक यादव, कपिलदेव, उमेश यादव तथा परमहंस यादव, रेनू यादव समेत कई लोग घायल हो गए। गांव के लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर मारपीट की सूचना दी। लोगों ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए सुकरौली पीएचसी भेजवाया। वहां से एक घायल की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कालेज तथा एक को सुकरौली सीएचसी रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिसवालों ने गांव के लोगों तथा दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed