फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मामला अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र का

चोरी के तीन लैपटॉप व तमंचा के साथ गिरफ्तार

Wed, 12 Dec 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
मामला अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र का
सीओ कार्यालय में लैपटॉप चोरी के अभियुक्त की जानकारी देते सीओ कसया ओमपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
कसया। अहिरौली बाजार पुलिस ने चोरी के तीन लैपटॉप, तमंचा व 2100 रुपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के टीकर पशु बाजार के निकट सड़क के किनारे खड़ा था। पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम पप्पू प्रसाद उर्फ छोटे पुत्र नंदू प्रसाद, निवासी सहजौली थाना अहिरौली बाजार बताया। उसके पास से चोरी के तीन लैपटॉप, एक तमंचा 315 बोर, कारतूस व 2100 रुपये बरामद हुए। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ राजेश कुमार मौर्य, एसआई सुधीर कुमार, राकेश रोशन सिंह, कांस्टेबल इंद्रभान यादव, जितेंद्र कुमार निषाद, अविनाश यादव, शंखधर राय आदि शामिल रहे।

किशोरी की संदिग्ध हाल में मौत,घर छोड़ कर भागे परिजन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार के टोला इनरपट्टी में मंगलवार की रात किशोरी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव घर पर छोड़ कर भाग गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सफी मिंया की 17 वर्षीय पुत्री लैला की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जैसे ही किशोरी की मौत की जानकारी गल- बग़ल के लोगों को हुई,वैसे ही परिजन दरवाजे में ताला लगा कर फ़रार हो गए।किसी ने पुलिस को सूचना दिया।सूचना के बाद एसआई कन्हैयालाल यादव मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को घर के पीछे के रास्ते से बाहर निकाला और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण का पता चल सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन आखिर क्यो घर छोड़ दिए,इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप डाकघर में चोरी का प्रयास
कसया। नगर के सपहां मार्ग स्थित उप डाकघर में मंगलवार की रात में चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि वहां कैश न होने के कारण चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाए। हाइवे चौकी इंचार्ज एसआई विरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि विभाग की मुहर लगी एक तहरीर मिली है। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यालय से कोई सामान अथवा रकम चोरी नहीं हुआ है। उप डाकघर से जुड़े विशेष कागजात और नकद रुपये को थाने में ही रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed