{"_id":"5bbb9355867a55283878940b","slug":"81539019605-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 100 की टीम को लोगों ने बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायल 100 की टीम को लोगों ने बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नाराज लोगों को समझाते सीओ ओमपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। एक युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज क्षेत्र के सिरसिया खोहिया गांव के नौका टोला के लोगों ने सोमवार को डायल 100 की टीम को बंधक बना लिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ व एसओ ने एक सप्ताह में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने बंधक पुलिस कर्मियों को छोड़ा।
जानकारी के अनुसार 21 नवंबर 2018 को नौका टोला निवासी गौतम (27) मुंबई से गोरखपुर पहुंचा और फोन कर परिजनों को दो घंटे में घर पहुंचने की बात कही। कई घंटे बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू हुई। बाद में वह होटल पथिक निवास के सामने बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी कसया ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पांच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गौतम के घरवालों का आरोप है कि पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन उसे थाने से ही छोड़ दिया गया। सोमवार देर शाम इसी मामले की जांच के लिए डायल 100 की टीम गांव पहुंची थी, जहां नाराज लोगों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।