{"_id":"5bafc00c867a557fff731000","slug":"81538244620-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से 11वीं की छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से 11वीं की छात्रा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज में वर्षा की मौत पर विलाप करते परिजन ।
- फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के रामपुर चौबे गांव की 18 वर्षीय छात्रा शनिवार की सुबह विद्यालय जाते समय ट्रक की चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
रामपुर चौबे निवासी त्रिलोकी सिंह गांव में ही गजराज सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के नाम से विद्यालय संचालित करते हैं। त्रिलोकी सिंह के 5 बच्चों में चार पुत्रियां प्रीति (24), ज्योति (22), वर्षा (18), तनु (12) तथा राज (10) वर्ष हैं। वर्षा पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में 11वीं की छात्रा थी। वह रोज की भांति विद्यालय के लिए साइकिल से घर से निकली थी।
अभी वह करीब एक किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर ईट-भट्ठे के पास पहुंची थी कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांववालों ने बाइक से पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वर्षा की मौत से उसकी मां रीना देवी व घरवालों का रो रोकर बुरा हाल था।