फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three arrested, including Sub-Inspector father-in-law, for the dowry death of a newlywed woman

Ghaziabad News: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में दरोगा ससुर समेत तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including Sub-Inspector father-in-law, for the dowry death of a newlywed woman
थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्तगण  को  गिरफ्तार किया। स्रोत
कौशांबी। कौशांबी पुलिस ने बुधवार को नवविवाहिता की दहेज को लेकर की गई हत्या के आरोप में दरोगा ससुर समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में मुजफ्फरनगर में डायल 112 में तैनात दरोगा कुंवरपाल उर्फ कुमरपाल, पति और सास को यूपी गेट के पास से पकड़ा है। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने आठ महीने की गर्भवती व नवविवाहिता को पहले दहेज के लिए प्रताड़ित किया और बाद में उसकी फंदा लगाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कुंवरपाल उर्फ कुमरपाल (ससुर), रविंद्र सिंह उर्फ रवि कुमार (पति) और अनीता (सास) निवासी कामना सोसायटी सेक्टर-02 वैशाली कौशांबी हैं।
विज्ञापन

पीड़ित नेपाल सिंह ने कौशांबी थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी कोमल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि दहेज न देने पर उसकी फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके शव को एमएमजी अस्पताल के पार्किंग में खड़ी कार के पिछली सीट पर छोड़कर चले गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। एसीपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि रवि कुमार उर्फ रविंद्र की शादी वर्ष 2025 में अलीगढ़ निवासी कोमल से हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। इससे आहत होकर कोमल ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed